<

UP News: फर्नीचर बनाने वाले निकले ATM ठग, जानें किस शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

UP Crime News: यूपी के गाजियाबाद जिले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां एक फर्नीचर बनाने वाले ATM ठग निकले।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्नीचर और मूर्तियां बनाने का काम करने वाले पांच युवक धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में उतर गए। कारोबार में लगातार घाटा और आर्थिक दबाव ने इन्हें ऐसा रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया, जिसका अंजाम आखिरकार पुलिस गिरफ्तारी में हुआ।

कैसे की अपराध की शुरुआत?

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहिल, अमन, खालिद, हारून और फराज के रूप में हुई है। इनमें सोहिल और अमन इस गिरोह के मुख्य सरगना बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि जब उनके पारंपरिक धंधे से आमदनी घटने लगी तो उन्होंने त्वरित कमाई के लिए अपराध को रास्ता बना लिया।

कैसे देते थे वारदात को अंजाम?

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य एटीएम में आने वाले ग्राहकों को निशाना बनाते थे। वे अपने पास क्लोरोफॉर्म की बोतल रखते और कपड़े में भिगोकर लोगों को सुंघा देते। ग्राहक बेहोश होते ही आरोपी उनका डेबिट कार्ड बदल लेते और फिर खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते।

आगरा में खुला राज

यह गिरोह तब पुलिस के राडार पर आया जब 5 अगस्त को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम पर एक व्यक्ति इनके जाल में फंस गया। गिरोह ने ग्राहक को बातों में उलझाया, फिर बेहोश किया और कार्ड बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई, जिसमें आरोपी स्कूटर से एटीएम के बाहर जाते हुए साफ नजर आए।

52 डेबिट कार्ड के अलावा ये चीजे हुई बरामद

आगरा के एसीपी हरी पर्वत अक्षय संजय महाडिक के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 52 डेबिट कार्ड, नकदी, एक कार और तमंचे बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गैंग ने दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST