<
Categories: देश

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने किया SPARK 100K कलेक्टिव का शुभारंभ, कहा- जन धन योजना ने करोड़ों महिलाओं को…

Smriti Irani on SPARK 100K Collective: रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने स्पार्क कलेक्टिव 100K लॉन्च किया। जिससे पूरे भारत में 1,00,000 महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, स्वतंत्रता और व्यवसाय विस्तार का अवसर प्रदान करना है।

Smriti Irani on SPARK 100K Collective: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नेता स्मृति ईरानी (smriti Irani) ने रविवार को स्पार्क कलेक्टिव 100K (SPARK 100K) लॉन्च किया। यह पहल एलायंस फॉर ग्लोबल गुड जेंडर इक्विटी एंड इक्वैलिटी के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में 1,00,000 महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, स्वतंत्रता और व्यवसाय विस्तार का अवसर प्रदान करना है।

महिलाओं की आर्थिक शक्ति पर जोर

कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की महिलाओं ने हमेशा अपनी क्षमता को साबित किया है, लेकिन सही अवसर और संसाधन मिलने पर वे न केवल खुद को बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि ‘जन धन योजना’ (jan Dhan Yojana) ने करोड़ों महिलाओं को पहली बार औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और ‘मुद्रा योजना’ (Mudra Yojana) ने यह दिखाया कि यदि महिलाओं को ऋण उपलब्ध हो, तो वे छोटे व्यवसायों से लेकर बड़े उद्यम खड़े करने तक सक्षम हैं।

SPARK 100K कलेक्टिव का लक्ष्य

ईरानी ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि SPARK एक जन-आधारित पहल है कि लोगों द्वारा, लोगों के लिए और विशेष रूप से भारत की महिलाओं के लिए। उनका कहना था कि यह पहल खासतौर से उन महिलाओं को लक्षित करेगी जो छोटे स्तर पर व्यवसाय चला रही हैं, ताकि उन्हें कौशल विकास और ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उनके कारोबार को अगले स्तर तक पहुँचाया जा सके ।

युवा उद्यमियों पर विशेष ध्यान

स्मृति ईरानी ने बताया कि SPARK का अगला अध्याय युवा उद्यमियों, खासकर युवा महिलाओं, को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होगा। उनका मानना है कि नई पीढ़ी की महिलाएँ यदि आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की दिशा में बढ़ेंगी, तो आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी ।
सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
इस लॉन्च के बाद ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए लिखा कि भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए उठने और दहाड़ने का समय आ गया है। मुझे SPARK 100K कलेक्टिव की घोषणा करते हुए खुशी है, जो एक लाख महिला उद्यमियों को धन, स्वतंत्रता और विस्तार की क्षमता देने की दिशा में एक ठोस कदम है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST