<

भारी बारिश और बैराज से छोड़े पानी ने बढ़ाया संकट, यूपी का ये जिला हुआ जलमग्न

Shahjahanpur flood affected areas: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। भारी बारिश और दियुनी बैराज से छोड़े गए पानी के चलते जलस्तर बढ़ रहा है।

Shahjahanpur flood news: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) का शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिला इस समय भीषण बाढ़ (flood) की मार झेल रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और दियुनी बैराज से छोड़े गए पानी ने गर्रा और खन्नौत नदियों को उफान पर ला दिया है। नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि अब पानी शहर के निचले इलाकों तक पहुंच चुका है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

वाहनों की लगी लंबी कतारें

शनिवार की सुबह हालात अचानक गंभीर हो गई जब नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। जगह-जगह जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। यात्रियों और राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

इसी बीच, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज (Shahjahanpur Medical College) भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर और वार्डों में पानी घुस जाने से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर मरीजों की सुरक्षा और इलाज में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए लगातार प्रयास किया। प्रशासन ने यहां आपातकालीन व्यवस्था लागू करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

शहर के लोदीपुर, सुभाष नगर और अजीजगंज जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी गलियों और मकानों में घुस चुका है। कई घरों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोग अपने बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। कई परिवार राहत शिविरों का सहारा लेने पर मजबूर हैं।

बढ़ते संकट को देखते हुए SDRF की टीमें सक्रिय हो गई हैं। बचावकर्मी रेस्क्यू बोट और अन्य उपकरणों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन लगातार मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को चेतावनी दे रहा है कि वे घरों से बाहर निकलकर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर जाएं और किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

राहत शिविरों में राहत व्यवस्था की गई

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन हालात पर लगातार निगरानी रखे हुए है। राहत शिविरों में भोजन, पीने का पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही, बिजली और संचार व्यवस्था को बहाल रखने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। फिलहाल, शहर के लोग इस चिंता में हैं कि अगर नदियों का जलस्तर और बढ़ा तो हालात और भयावह हो सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST