उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में दो बालिग युवतियों (Adult Women) के समलैंगिक संबंधों (Gay Relationship) को लेकर बीच सड़क पर जमकर हंगामा (High Voltage Drama) देखने को मिला. यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है.
समलैंगिक प्रेम के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, परिजनों से भिड़ीं दो युवतियां
Firozabad Shocking News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो 18 साल की युवतियां अपने परिजनों के सामने ही एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगीं. सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल, जानकारी के मुताबिक इन दोनों युवतियों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और वे करीब तीन महीने पहले भी घर छोड़कर हरियाणा चली गईं थीं. तो वहीं, दूसरी तरफ उस समय पुलिस ने उन्हें बरामद कर परिजनों के हलावे तो कर दिया था, लेकिन दूर की रिश्तेदारी में भेजे जाने के बाद भी उनका प्रेम कम नहीं हुआ और वह वापस लौटते ही उन्होंने फिर से साथ भागने की योजना बनाई.
जैसे ही परिजनों को उनके भागने की भनक लगी, उन्होंने पीछा कर दोनों को रोक लिया. लेकिन, इसके बाद दोनों युवतियों ने सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. युवतियों ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार रखती हैं. वहीं, परिजन उन्हें घर ले जाने के लिए दबाव बनाते रहे, जिससे मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई.
लेकिन यह मामला देखते ही देखते थाने तक पहुंच गया. लेकिन, सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से पूरी तरह से साफ इनकार कर दिया. तो वहीं, पुलिस ने भी दोनों पक्षों की बात मानकर मामले को शांत कराने की कोशिश की. फिलहाल क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…