<

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची ऐसी साजिश, रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के मलीरा गांव में पुलिस ने हत्याकांड (Murder Case) का सनसनीखेज खुलासा कर पूरे गांव को हैरान कर दिया है. फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarnagar Crime News:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. पुलिस ने एक बेहद ही चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया. फिलहाल, इस वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है रोंगटे खड़े करने वाला मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

आखिर क्या है चौंकाने वाली वारदात?

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मलीरा गांव की है. जहां, यूपी पुलिस ने  संदीप हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर पूरे गांव को हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, संदीप की पत्नी मीनाक्षी ने अपने प्रेमी (संदीप के ममेरे भाई) गौतम उर्फ सौरभ के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी.

जहां,  अवैध संबंधों में बाधा बनने पर संदीप को पहले खाने में नींद की गोलियां दी गईं और फिर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. तो वहीं, वारदात की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 

प्रेम प्रसंग और कैसे रची खौफनाक साजिश?

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने इस घटनाक्मृरम पर जानकारी देते हुए बताया कि संदीप की पत्नी मीनाक्षी का संदीप के ही ममेरे भाई गौतम उर्फ सौरभ के साथ अवैध संबंध था. लेकिन, जब संदीप को इस बात की भनक लगी, तो उसने हरियाणा के यमुनानगर की नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरनगर वापस आ गया ताकि अपनी पत्नी पर रोजाना कड़ी नजर रख सके.

इतना ही नहीं, एसपी सिटी ने आगे बताया कि संदीप के आने से प्रेमी युगल का मिलना-जुलना पूरी तरह से बंद हो गया था, जिसे उन्होंने अपनी राह का कांटा मान लिया और संदीप को रास्ते से हटाने की यह खौफनाक साजिश रच डाली और संदीप की आगे जाकर निर्मम हत्या कर दी. 

आखिर कब और कैसे हुई पूरी वारदात?

14 फरवरी की शाम, साजिश के तहत मीनाक्षी ने संदीप के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं. जब संदीप गहरी नींद में सो गया, तब मीनाक्षी ने फोन कर अपने प्रेमी गौतम को घर बुलाया. इतना ही नहीं, गौतम अपने साथ शहर से खरीदा हुआ एक हथौड़ा भी लेकर आया था.

जहां, नशे की हालत में सो रहे संदीप के सिर, चेहरे और गले पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद आरोपी गौतम ने शव को बाइक पर लादा और गांव के पास म्हाड़ी के जंगल में झाड़ियों में फेंक कर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. 

तो सीसीटीवी ने वारदात का किया भंडाफोड़

हत्या के बाद आरोपियों ने खून से सने कपड़े और हथौड़ा एक नाले में फेंक दिए थे. हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच में गांव के सीसीटीवी कैमरों से बड़ी मदद मिली. जहां,  फुटेज में आरोपी गौतम बाइक पर शव को ले जाता हुआ साफ तौर से देखा जा सकता है. लेकिन, जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो मीनाक्षा और गौतम ने अपना जुर्म को कबूल कर लिया. 

इसके अलावा पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और अन्य साक्ष्य को बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Best Cars Under 7 Lakh: 7 लाख के बजट लेनी है कार, ये रहे शानदार विकल्प, फीचर्स भी हैं दमदार!

Best Cars Under 7 Lakh: भारतीय बाज़ार में कई शानदार कारें मौजूद हैं, जिनमें से…

Last Updated: March 31, 2026 10:51:26 IST

Breathing Problem: काम के दौरान सांस फूलती है? क्यों हो सकता है खतरनाक, बचाव के आसान उपाय

Shortness Of Breath: अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ या ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के…

Last Updated: March 31, 2026 10:50:36 IST

Mahavir Jayanti 2026: आज के दिन जानें भगवान महावीर के वो उपदेश जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mahavir Jayanti 2026: इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा…

Last Updated: March 31, 2026 10:49:45 IST

आज चांदी का भाव 31 मार्च 2026: चांदी के दाम पर बड़ा सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा भारी झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:43 IST

Delhi Gold Price: आज सोना देगा मुनाफा या कराएगा नुकसान? दिल्ली के रेट्स ने बढ़ाई धड़कनें

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:11 IST

RBSE 12th Result 2026: किस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत छात्र हुए पास? साइंस और आर्ट्स पर भारी पड़ा कॉमर्स

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी…

Last Updated: March 31, 2026 10:32:10 IST