<

Todays Weather: UP में ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग, जानें आने वाले दिनों का क्या है हाल?

Aaj Ka Mausam: यूपी में ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, ऐसे में आइए जानें कि आने वाले दिनों का हाल कैसा रहेने वाला है.

Uttar Pradesh weather Update: उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोई एक्टिव वेदर सिस्टम नहीं है, लेकिन हवा का रुख सर्दियों के लिए काफी अच्छा है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में जो गिरावट देखी गई है, वह अगले 1-2 दिनों में और बढ़ सकती है. इसके बाद, धीरे-धीरे मिनिमम टेम्परेचर में सुधार होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानें कि आने वाले दिनों का हाल क्या रहेगा.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल?

मौसम वैज्ञानिक अनुसार, मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 27, 28 और 29 नवंबर को पूरे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, जबकि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है.

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही. मौसम धीरे-धीरे साफ हुआ और तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं. दिन में मैक्सिमम टेम्परेचर 26°C के आसपास रहा, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 12°C रहने की उम्मीद है, गुरुवार, 27 नवंबर को लखनऊ में दिन का टेम्परेचर 26°C रहेगा, लेकिन मिनिमम टेम्परेचर एक डिग्री गिरकर 11°C रहने की उम्मीद है.

हल्की धुंध छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंडी और सूखी हवाएं चलती रहेंगी. सुबह कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जिसके बाद दिन चढ़ने पर हल्की धुंध छा सकती है.  अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि सुबह की ठंड जल्द कम होने की उम्मीद नहीं है. उत्तर प्रदेश में अभी ठंड, कोहरा और धुंध के हालात बने हुए हैं। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाती रहेंगी. गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम की ठंड से बचने की सलाह दी जाती है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST

बुलंदशहर में अनोखी प्रेम कहानी, 3 बच्चों की मां ने 13 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा; पति ने भी खींचे हाथ

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 14:12:17 IST

BCCI अंडर-19 टीम की संभावित खिलाड़ी नंदिनी की मौत से मचा हड़कंप, दो युवकों पर परेशान करने का आरोप; पुलिस हिरासत में आरोपी

BCCI U19 Cricketer Nandini Death: तेलंगाना के विकाराबाद में BCCI अंडर-19 टीम के लिए संभावित…

Last Updated: November 14, 2026 13:42:18 IST

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST