Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पहले युवक को लेकर फरार हुई, फिर शादी की. और अब उसने वीडियो बनाकर बड़ा आरोप लगाया है. जानें पूरा मामला.
यूपी में युवक संग भागी महिला
UP News: कहते हैं इश्क के चक्कर में लोग कुछ भी कर डालते हैं. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां युवक के साथ भागकर शादी करने के बाद महिला ने परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है. इसके साथ ही उस महिला ने धमकी भी दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लाल साड़ी पहने हुई है. और मांग में पीला सिंदूर भी लगाए हुए है. उसके बगल में एक युवक भी खड़ा है. वीडियो में महिला कहती है कि उसका नाम दीपमाला कुमारी है. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. इसके बाद वह कहती है, ‘मैं इनसे शादी कर ली हूंमैं इनके साथ बहुत खुश हूँ. मैं इनके साथ तीन बार भाग चुकी हूंमेरे पति और उनके घर वालों को कुछ भी होता है इन सबका जिम्मेवार मेरा बाप होगा. मेरे पिता ने इनको झूठे केस में फंसाया था और अभी भी फंसाना चाह रहा है. में अपने पिता पर केस करूंगी.’ आगे वह कहती है कि उस युवक ने उसे नहीं भगाया, बल्कि उसने ही युवक को भगाया.
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘पता नहीं आजकल की जेनरेशन को क्या हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर अपने ही माता-पिता के बारे में ऐसी बातें बोलना, कहां का संस्कार है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘दुनिया का हर बाप ये चाहता है उसके घर में लड़की पैदा हो क्योंकि एक लड़की से ज्यादा कभी लड़का अपने मां बाप को इतना प्यार नहीं कर सकता. लेकिन जब ये नौबत देखता है एक बाप लड़की की, तो दुनिया का हर बाप ये कहता या खुदा मेरे घर में कभी लड़की मत देना दिए तो लड़का ही दिए ऐसे हाल देख कर.’ वहीं इसके अलावा भी अन्य यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.’
AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…
India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…
Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…
Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…