<
Categories: मनोरंजन

होली के मौके पर रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक के साथ कड़ी टक्कर

फैंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसका ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है. फिल्म रिलीज होने के बाद टॉक्सिक को कड़ी टक्कर दे सकती है.

Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धार की फिल्म धुरंधर को फैंस का काफी प्यार मिला. वहीं अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. अब जानकारी मिली है कि इसका ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है. फैंस रणवीर सिंह को हमजा के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसका सीक्वल, जिसका टाइटल धुरंधर: द रिवेंज है, जो पहले पार्ट से ज्यादा धमाल मचाने के लिए तैयार है. 

सीक्वल बनेगी दूसरी सबसे लंबी फिल्म

आदित्य धर की 3 घंटे 34 मिनट की धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद, खबर है कि मेकर्स धुरंधर: द रिवेंज के साथ इसे और बड़ा और लंबा बनाने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सीक्वल लगभग 235 मिनट यानी 3 घंटे और 55 मिनट लंबा हो सकता है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीक्ववल 3 घंटे और 40 मिनट का हो सकता है.  इस तरह आने वाली फिल्म, पहली फिल्म के 214 मिनट यानी 3 घंटे, 34 मिनट के सटीक रनटाइम को पार करेगा. अगर ऐसा होता है, तो ये LOC कारगिल के बाद दूसरे नंबर पर होगी. बता दें कि LOC कारगिल 4 घंटे 7 मिनट की फिल्म है.

होली पर आ सकता है ट्रेलर

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस सीक्वल में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार हैं. पहली फिल्म, जिसमें एक भारतीय जासूस पाकिस्तान के क्रिमिनल और पॉलिटिकल जाल में फंसा हुआ था, उसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस सीक्वल का ट्रेलर अब होली से ठीक एक दिन पहले 3 मार्च को आने की उम्मीद है. सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने ट्रेडिशनल रेड-कार्पेट लॉन्च के बजाय सीधे डिजिटल रिलीज का ऑप्शन चुना है.

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 और टॉक्सिक की टक्कर

बता दें कि 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्म एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं. टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और इसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी हैं. टॉक्सिक का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में रिलीज होगा, जो 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक के लिए माहौल तैयार करेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST