Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ठंडे समोसे के कारण दुकानदार और उसके गिरोह ने एक वकील को पीट दिया. उसके पास से सोने की चेन और 19570 रुपये छीन लिए.
वाराणसी में गर्म समोसे को लेकर लड़ाई
Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति दुकान पर समोसा खाने गया था. दुकानदार ने उसे ठंडा समोसा दे दिया. इस बात पर वकील ने कहा कि उसे गर्म समोसा दें. इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उसके पास उस समय 19570 रुपये थे, जिन्हें लूट लिया और उससे सोने की चेन भी छीन ली.
जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को पेशे से वकील पीड़ित ग्राहक शिवशंकर सिंह मिठाई की दुकान पर समोसा खाने गए थे. समोसा ठंडा था, जिसे गर्म करने को कहा. इस बात से नाराज होकर दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा. उसने गाली गलौज करते हुए उसका अंगूठा मरोड़ दिया. इसके बाद उसके गले से सोने की चेन निकाल ली. साथ ही उसके 19570 रुपये छीन लिए.
पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया. इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की, तो सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने जांच शुरू की. इस मामले में 5 लोगों को नामजद कर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है.
इस बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुप्तेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, दीपनाथ सिंह उर्फ डीए सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ राजू और छोटू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस बारे में पीड़ित ग्राहक शिवशंकर सिंह ने बताया था कि गर्म समोसे मांगने पर दुकानदार ने बहस करनी शुरू कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदार और उसके 4 साथी मारपीट पर उतर आए. उन्होंने अंगूठा तोड़ दिया. साथ ही उनके पास मौजूूद 19570 रुपये और सोने की चेन भी छीन ली.
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…