Varanasi Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हुआ. इस हादसे में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए. 6 लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है.
वाराणसी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका
Varanasi Factory Blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया. सारनाथ के पैगंबरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पटाखा कारोबारी राजू खान का मकान पूरी तरह ढह गया. धमाके का असर इतना ज्यादा था कि पास के एक दूसरे मकान को भी नुकसान पहुंचा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में करीब छह लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, पचकोशी के पास पैगंबरपुर में एक मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. मकान ढहने से अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. इसके बाद राष्ट्रीय NDRF के जवानों को भी बचाव अभियान में लगाया गया. मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की गई. शाम लगभग 5:40 बजे तक राजू खान की मां के मलबे में दबे होने की सूचना थी. बचाव दल उनकी तलाश में जुटा हुआ था.
BigBreaking उत्तर प्रदेश- वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है. पूरी इमारत भरभराकर गिर पड़ी है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. SDRF और पुलिस ने 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. मौके पर NDRF बुलाई गयी है. https://t.co/ybtnGIqwtH
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) October 15, 2026
घटना की गंभीरता को देखते हुए ATS की टीम भी मौके पर पहुंची. शुरुआती जानकारी में मकान के अंदर पटाखे बनाने की बात सामने आई है. हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
बताया जा रहा है कि राजू खान करीब 25 वर्षों से इस इलाके में रह रहा था. उसका बड़ा भाई सलीम भी पटाखों के कारोबार से जुड़ा था और उसका घर घटनास्थल के पीछे स्थित है. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पटाखा निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल GIDC में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटा; चार की गई जान
Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…
Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…
Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी…
Shai Hope IPL Auction 2027: भारत दौरे पर शाई होप का तूफान! वनडे के बाद…
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज…