Varanasi Murder Case: वाराणसी में एक लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लड़की की मां और चचेरे भाई ने उसकी तलाश की. दोनों ने उसके प्रेमी के बाथरूम से लड़की की लाश ढूंढ निकाली.
वाराणसी मर्डर केस
Varanasi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक मां अपनी तीन दिन से लापता बेटी को ढूंढ रही थी. तीन दिन से लापता बेटी की तलाश के लिए पुलिस की सहायता ली गई. पुलिस ने लड़की का नंबर सर्विलांस पर लगाया. लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस उसके प्रेमी के कमरे पर पहुंची. जैसे ही घर का दरवाजा खोला गया, तो बदबू के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल था.
कमरे के अंदर जाकर देखा, तो उसके बाथरूम में लड़की की लाश मिली, जो सड़ी-गली हालत में थी. छात्रा की मां ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. इस मामले के बारे में जिसने भी सुना, उसने दांतों तले उंगली दबा ली.
जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम श्रेया उपाध्याय बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल थी. वो M.Sc. फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. 18 अगस्त की सुबह वो कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची. माता पिता की इकलौती बेटी के फोन की आखिरी लोकेशन बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पास पहुंची. तलाश की गई, तो श्रेया की मां और उसके चचेरे भाई को पता चला कि चोलापुर निवासी विवेक चौबे भी गायब है.
जांच के दौरान कमरे में मौजूद एक बैग में उसके ननिहाल मिर्जापुर के सीखड़ गांव में उसके मामा के घर की चाबी मिली. जब सभी लोग वहां पहुंचे, तो बाहर से ताला लगा हुआ था. कमरा खोला गया, तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी. परिवार ने कमरे की तलाशी ली, तो बाथरूम में श्रेया का शव पड़ा था. शव सड़ चुका था. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस बारे में डीसीपी ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान सुनील उपाध्याय की बेटी श्रेया उपाध्याय के रूप में हुई है. वो मरई, थाना राजातालाब के रहने वाले हैं. परिवार ने बताया कि श्रेया 18 अगस्त की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. देर रात तक जब वो वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की गई. डीसीपी नीतू काद्यान ने बताया कि परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि जिस कमरे से श्रेया का शव बरामद हुआ, वो विवेक चौबे नाम के युवक ने किराए पर लिया था. वो परिवार का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. पुलिस ने विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
इस मामले में एक एंगल ये भी सामने आ रहा है कि श्रेया के पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी. इसके कारण आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा. हालांकि विवेक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. विवेक मौके से फरार चल रहा है.
Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू…
Rohit Sharma 12000 ODI Run: गुवाहाटी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफानी, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ…
Jio 10th Anniversary Offer: जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए…
kuldeep yadav 200 odi wickets: भारतीय 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 200…
सैमसंग S21 FE के डिस्प्ले पर अचानक हरी-सफेद लाइनें आने से ग्राहक परेशान हैं. 40…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…