Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Varanasi Murder Case: प्रेम का खौफनाक अंत, प्रेमी के बाथरूम में मिला लड़की का शव, ऐसे खुला राज

Varanasi Murder Case: प्रेम का खौफनाक अंत, प्रेमी के बाथरूम में मिला लड़की का शव, ऐसे खुला राज

Varanasi Murder Case: वाराणसी में एक लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लड़की की मां और चचेरे भाई ने उसकी तलाश की. दोनों ने उसके प्रेमी के बाथरूम से लड़की की लाश ढूंढ निकाली.

Written By:
Last Updated: August 20, 2026 19:58:03 IST

Mobile Ads 1x1

Varanasi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक मां अपनी तीन दिन से लापता बेटी को ढूंढ रही थी. तीन दिन से लापता बेटी की तलाश के लिए पुलिस की सहायता ली गई. पुलिस ने लड़की का नंबर सर्विलांस पर लगाया. लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस उसके प्रेमी के कमरे पर पहुंची. जैसे ही घर का दरवाजा खोला गया, तो बदबू के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल था. 

कमरे के अंदर जाकर देखा, तो उसके बाथरूम में लड़की की लाश मिली, जो सड़ी-गली हालत में थी. छात्रा की मां ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी.  इस मामले के बारे में जिसने भी सुना, उसने दांतों तले उंगली दबा ली.

लोकेशन ट्रेस कर लगा पता

जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम श्रेया उपाध्याय बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल थी. वो M.Sc. फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. 18 अगस्त की सुबह वो कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची. माता पिता  की इकलौती बेटी के फोन की आखिरी लोकेशन बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पास पहुंची. तलाश की गई, तो श्रेया की मां और उसके चचेरे भाई को पता चला कि चोलापुर निवासी विवेक चौबे भी गायब है.

बैग में मिली कमरे की चाबी

जांच के दौरान कमरे में मौजूद एक बैग में उसके ननिहाल मिर्जापुर के सीखड़ गांव में उसके मामा के घर की चाबी मिली. जब सभी लोग वहां पहुंचे, तो बाहर से ताला लगा हुआ था. कमरा खोला गया, तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी. परिवार ने कमरे की तलाशी ली, तो बाथरूम में श्रेया का शव पड़ा था. शव सड़ चुका था. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

डीसीपी ने दी जानकारी

इस बारे में डीसीपी ने जानकारी दी कि मृतका की पहचान सुनील उपाध्याय की बेटी श्रेया उपाध्याय के रूप में हुई है. वो मरई, थाना राजातालाब के रहने वाले हैं. परिवार ने बताया कि श्रेया 18 अगस्त की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. देर रात तक जब वो वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की गई. डीसीपी नीतू काद्यान ने बताया कि परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि जिस कमरे से श्रेया का शव बरामद हुआ, वो विवेक चौबे नाम के युवक ने किराए पर लिया था. वो परिवार का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. पुलिस ने विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

शादी हो गई थी तय

इस मामले में एक एंगल ये भी सामने आ रहा है कि श्रेया के पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी. इसके कारण आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा. हालांकि विवेक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. विवेक मौके से फरार चल रहा है. 

MORE NEWS