Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है. इसमें एक लड़की ने ऑटो चालक से 20 हजार ऑनलाइन मांगे, फिर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा. देखें वीडियो.
वाराणसी स्कैम
Varanasi UPI Scam: वाराणसी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें एक युवती ने एक ऑटो वाले को चूना लगाने का प्रयास किया. लेकिन जब वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा तो उसकी बेवजह बहस और अजीब बर्ताव को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवती पर ऑटो ड्राइवर से UPI के जरिए 20 हजार रुपये लेकर कैश न देने का आरोप है. देखें वीडियो.
यह घटना बनारस में हुई. जहां एक महिला ने ऑटो से सफर करने के दौरान रास्ते में उसने ऑटो चालक से कहा कि वह उसे 20 हजार नकद दे दे और बदले में वह Google Pay, PhonePe या Paytm से उसके खाते में 20000 ट्रांसफर कर दे. लड़की की परेशानी देखकर ऑटो चालक ने भरोसा किया और Paytm से उसके खाते में 20000 भेज दिए. जब लड़की ऑटो से उतरी, तो वह पैसे देने से मना करने लगी. जब ऑटो वाले ने पैसे मांगने पर जोर दिया. तो पहले लड़की टालमटोल करती रही, फिर बोली कि थोड़ी देर में दे देगी. इसी दौरान वहां और लोग इकट्ठा हो गए, दूसरे ऑटो चालक भी आ गए. काफी हंगामे के बाद आखिरकार लड़की ने ऑटो चालक को 20000 ट्रांसफर कर दिए. इस पूरी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने बोला कि मैडम ज्यादा ही रौब दिखा रही हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि डिजिटल लूटेरी.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…