सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे लोगों से सपोर्ट मांगते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने उनकी पत्नी जया बच्चन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
अमिताभ बच्चन का वीडियो वायरल
Amitabh Bachchan Viiral Video: बीते काफी सालों से अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने पैंस से मिलते हैं. रविवार को उन्हें एक झलक देखने के लिए उनके घर के सामने फैंस का जमावड़ा लगता है. इस मुलाकात की वीडियोज अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इसकी वजह ये है कि फैंस से मुलाकात के दौरान कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो काफी दिलचस्प होता है. कभी उनके पड़ोसी भी फैंस के साथ उन्हें देखने के लिए खिड़की पर आ जाते हैं, तो कभी अमिताभ अपने फैंस के लिए कुछ स्पेशल कर जाते हैं. इस बार भी अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया के साथ ही मीडिया में भी चर्चा का विषय बना.
दरअसल इस रविवार जब अमिताभ अपने फैंस से मिलने आए, तो उनके हाथ में एक तख्ती नजर आई. इस तख्ती में कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल इस मुलाकात के दौरान अमिताभ बच्चन के हाथ में एक पीले रंग की तख्ती थी, जिस पर लिखा था कि मुझे सपोर्ट करें! मेरे ससुराल वाले मेरी Wife को भेज नहीं रहे हैं. 1982 ए लव मैरिज. ये देख सभी लोग शॉक हो गए. इसके बाद जब लोगों की नजर पोस्टर के नीचे लिखी लाइन पर गई, तो उन्हें समझ में आया कि ये तो एक पब्लिसिटी स्टंट था. पोस्टर के नीचे लिखा था कि ये 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में हेगी रिलीज होगी.
थोड़ी देर तक अमिताभ बच्चन इस पोस्टर को पकड़े रहे और फिर उन्होंने ये पोस्टर नीचे खड़े किसी व्यक्ति को पास कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने जया बच्चन पर जमकर निशाना साधा. एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ दिन आप खुशी से रहो मैम खुद आ जाएंगी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘ऐसी बीवी की जरूरत क्या है?’ एक ने लिखा कि ‘जैसी आपकी बीवी है, उसे ससुराल में ही रहने दो, घर में शांति रहेगी’
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…