<

Watch Video: जीजा का प्यार या रईसी का जलवा? सालों को पहनाई करोड़ों की नोटों वाली माला; मथुरा की शादी हुई वायरल!

Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार बना दिया. उन्होंने दोनों दूल्हों को 500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ रुपये की विशाल माला पहनाई.

Mathura Viral Video: शादियों के सीजन में आपने दूल्हे को फूलों और नोटों की माला पहने तो कई बार देखा होगा, लेकिन मथुरा के सुरीर क्षेत्र में हुई एक घुड़चढ़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक जीजा ने अपने दोनों सालों को ऐसा खास तोहफा दिया कि शादी में मौजूद लोग देखते ही रह गए. जीजा ने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय माला पहनाई. इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घुड़चढ़ी में जीजा ने दिया करोड़ों का खास तोहफा

जानकारी के मुताबिक, सुरीर क्षेत्र के गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी. दोनों की शादी गोवर्धन स्थित एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस की युवतियों के साथ होनी है. घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देने का फैसला किया. राजस्थान के कामां क्षेत्र के गांव नंदोला निवासी योगेश कुमार ने अपने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से तैयार माला पहनाई. बताया जाता है कि योगेश कुमार गांव के सरपंच हैं, जबकि दोनों साले मार्बल शोरूम का कारोबार करते हैं.

500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी माला

इस आयोजन की सबसे खास बात मालाओं की लंबाई और भव्यता रही. दोनों दूल्हों के लिए तैयार की गई मालाओं में 500-500 रुपये के नए नोट लगाए गए थे. प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी बताई जा रही है. माला इतनी लंबी और भारी थी कि उसे उठाने और संभालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी. दोनों दूल्हों को छत पर खड़े होकर ये विशाल मालाएं पहनाई गईं. इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

ये भी पढ़ें:  एक के बाद एक गिरीं 9 लाशें, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कैसे हुई मौत? दिल दहला देगी हादसे की पूरी कहानी

मोबाइल में कैद हुआ अनोखा नजारा

घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं. जीजा के इस अनोखे अंदाज और करोड़ों रुपये की नोटों वाली मालाओं की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: आंखों में आंसू, कंधे पर मां की अर्थी; मां के निधन पर सीएम योगी के वो दो शब्द जो चीर देगा कलेजा; देखें वीडियो

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Milk Price Hike: एक बार फिर बढ़े दूध के दाम, गाय का दूध ₹4 और भैंस का ₹6 महंगा; जानें नई कीमतें

Milk Price Hike:  गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…

Last Updated: November 22, 2026 08:27:17 IST

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: किन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानिए आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 08:22:09 IST

Gold Rate Today 22 November 2026: लगातार गिर रहा सोना, क्या अब खरीदारी का है सही मौका? जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव

Gold Price Today 22 November 2026: Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,520…

Last Updated: November 22, 2026 08:19:31 IST

Ramayana Box Office Collection: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, 17वें दिन कमाई में 74% की बंपर उछाल; तोड़े कई रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection Day 17: ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण पार्ट 1'…

Last Updated: November 22, 2026 08:06:56 IST

एक के बाद एक गिरीं 9 लाशें, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कैसे हुई मौत? दिल दहला देगी हादसे की पूरी कहानी

Kota Road Accident:रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रूजर वैन में कुल 16 लोग सवार थे. सभी महाराष्ट्र…

Last Updated: November 22, 2026 07:56:02 IST