<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, 17वें दिन कमाई में 74% की बंपर उछाल; तोड़े कई रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection Day 17: ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण पार्ट 1' ने 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन देशभर में फिल्म के कुल 15,851 शो आयोजित किए गए.फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा.

Ramayana Box Office Collection Day 17: फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश (Yash) रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

17वें दिन की कमाई

ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ ने 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन देशभर में फिल्म के कुल 15,851 शो आयोजित किए गए.फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी में फिल्म ने 13,553 शो के जरिए 20.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, मलयालम वर्जन ने 838 शो से 2.75 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन ने 601 शो से 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया.इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 411 शो के जरिए 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि तेलुगु वर्जन ने 448 शो से 75 लाख रुपये जुटाए.इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 906.90 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है.

दुनियाभर में 1600 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘रामायण पार्ट 1’ का जलवा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है. विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. 17वें दिन विदेशों में फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 533 करोड़ रुपये हो गया है.वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई लगभग 1,616.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने लेटेस्ट रिपोर्टिंग पीरियड में प्रति शो औसतन 17,286 रुपये की कमाई दर्ज की.

रामायण पार्ट 1: डे-वाइज इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन

तारीख

इंडिया नेट कलेक्शन

पहला दिन

5 नवंबर

₹64.85 करोड़

दूसरा दिन

6 नवंबर

₹48.05 करोड़

तीसरा दिन

7 नवंबर

₹69.80 करोड़

चौथा दिन

8 नवंबर

₹56.15 करोड़

पांचवां दिन

9 नवंबर

₹107.50 करोड़

छठा दिन

10 नवंबर

₹94.10 करोड़

सातवां दिन

11 नवंबर

₹70.65 करोड़

आठवां दिन

12 नवंबर

₹53.50 करोड़

नौवां दिन

13 नवंबर

₹48.10 करोड़

दसवां दिन

14 नवंबर

₹72.90 करोड़

11वां दिन

15 नवंबर

₹75.00 करोड़

12वां दिन

16 नवंबर

₹32.00 करोड़

13वां दिन

17 नवंबर

₹28.60 करोड़

14वां दिन

18 नवंबर

₹23.20 करोड़

15वां दिन

19 नवंबर

₹19.35 करोड़

16वां दिन

20 नवंबर

₹15.75 करोड़

17वां दिन

21 नवंबर

₹27.40 करोड़

कुल कमाई (17 दिन)

₹906.90 करोड़

क्या है ‘रामायण पार्ट 1’ की कहानी?

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण पार्ट 1’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. यह फिल्म प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण को बड़े पर्दे पर नए सिनेमाई अंदाज में पेश करती है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं, यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी भगवान राम के जन्म से शुरू होकर माता सीता से उनके विवाह और फिर अयोध्या से वनवास जाने तक का सफर दिखाती है. कहानी आगे बढ़ते हुए उस महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचती है, जब रावण माता सीता का हरण कर लेता है. इसके बाद भगवान राम उन्हें वापस लाने का संकल्प लेते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बालाघाट के मेले में अचानक क्यों बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत? अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; चाउमीन में छिपा था पूरा राज

Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…

Last Updated: November 22, 2026 08:40:57 IST

Watch Video: जीजा का प्यार या रईसी का जलवा? सालों को पहनाई करोड़ों की नोटों वाली माला; मथुरा की शादी हुई वायरल!

Mathura Viral Video: मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की घुड़चढ़ी को यादगार…

Last Updated: November 22, 2026 08:29:32 IST

Milk Price Hike: एक बार फिर बढ़े दूध के दाम, गाय का दूध ₹4 और भैंस का ₹6 महंगा; जानें नई कीमतें

Milk Price Hike:  गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई हैं. भैंस…

Last Updated: November 22, 2026 08:27:17 IST

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: किन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानिए आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (22 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 08:22:09 IST

Gold Rate Today 22 November 2026: लगातार गिर रहा सोना, क्या अब खरीदारी का है सही मौका? जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव

Gold Price Today 22 November 2026: Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,520…

Last Updated: November 22, 2026 08:19:31 IST