<

Caught on Camera: बस रुकते ही दौड़ पड़े 2 युवक, कंडक्टर का सिर फोड़ा; भागते समय आरोपी की टी-शर्ट निकली-हुआ ‘नंगा’

Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर हमला बोल दिया, जिसमें उसका सिर फट गया.

Caught on Camera:  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर इलाके में 2 युवकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. दोनों युवकों ने यात्रियों और जमा भीड़ के सामने ही बस परिचालक पर हमला कर दिया. यह घटना कस्बे के अलीगढ़ बस स्टैंड पर सवारियां उतारते समय हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. पीड़ित का नाम गुलफाम है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूपशहर में पिछले दिनों अलीगढ़ से धामपुर जा रही रोडवेज बस के परिचालक गुलफाम पर 2 शातिर किस्म के युवकों ने हमला कर दिया. यह घटना तब हुई जब कस्बे के अलीगढ़ बस स्टैंड पर सवारियां उतर रही थी. परिचालक गुलफाम (निवासी सुनपुरा कलां, गजरौला, अमरोहा) ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बस स्टैंड पर सवारियां उतारते के दौरान 2 युवक बाइक से आए. आते ही दोनों हिंसक हो गए. उन्होंने मारपीट करते हुए किसी धारदार चीज से गुलफाम सिर पर वार किया. सिर पर हमले से गुलफाम लथपथ हो गया. 

पिटाई के बाद भागे हमलावर

गलफाम ने बताया कि दोनों युवकों ने सरेआम उसकी बेरहमी से पिटाई. इस दौरान यानी हमलावरों के भागने के दौरान गुलफाम ने एक युवक की टी-शर्ट खींच ली. खींचतान में आरोपी की टी-शर्ट और चप्पल बस में ही छूट गई, लेकिन दोनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे. 

पुलिस बोली- सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई

इसके बाद बुरी तरह से घायल परिचालक गुलफाम ने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया. वहीं कुछ देर बाद गुलफाम ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी. उधर, पूरे मामले में सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक से आए युवकों ने उतरते से बस परिचालक पर हमला बोल दिया, जिससे यात्री डर गए. वहीं, देखते हुए दोनों युवकों ने परिचालक गुलफाम की पिटाई कर दी. 

यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर

यह भी पढ़ें:  Bihar News: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी हत्या के मामले में Anant Singh जाएंगे जेल, सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

यह भी पढ़ें: Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Eetha Trailer: नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियां और लावणी का जलवा…लावणी की दुनिया में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो…

Last Updated: October 30, 2026 17:02:45 IST

BPSC एस्पिरेंट को बड़ा झटका! असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों की भर्ती रद्द, नई रिक्तियों के साथ आएगा विज्ञापन

BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…

Last Updated: October 30, 2026 16:15:07 IST

Watch Video: यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के दोस्ती में दरार बीच विवाद, रोते हुए शिवानी ने लगाई गुहार

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 16:02:13 IST

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: पंजाब-दिल्ली में गैंग का नेटवर्क, फिर साबरमती जेल ही क्यों बनी लॉरेंस का ठिकाना? जानिए गुजरात में कैद रहने की असली वजह

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…

Last Updated: October 30, 2026 15:50:11 IST

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…

Last Updated: October 30, 2026 15:31:24 IST

BIGG BOSS 20: EX का नाम सुनते ही रो पड़ीं उदिति, काशवी के लिए सबसे भिड़ गए स्काउट; फिर जो हुआ…

BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…

Last Updated: October 30, 2026 15:28:15 IST