Sitapur Protest: सीतापुर में बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी निरंतर महिला सम्मान के साथ खड़ी है और वह पुनः सारे प्रयास करके भारत की नारी को सम्मान दिलाने का प्रण लेकर कार्य कर रही है.
Women Reservation Bill Protest: नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन के निमित्त सीतापुर विधानसभा के रामकोट मंडल साथ ही महोली, बड़ागांव सहित अन्य मंडलों में नारी आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और चौराहे पर विपक्षी दलों का पुतला फूंककर अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि विपक्षी दलों ने अपनी महिला विरोधी नीति का पालन करते हुए उनको मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण पर डाका डाला है, भारत की नारी इसे कभी क्षमा नहीं करेगी. भारतीय जनता पार्टी निरंतर महिला सम्मान के साथ खड़ी है और वह पुनः सारे प्रयास करके भारत की नारी को सम्मान दिलाने का प्रण लेकर कार्य कर रही है.
जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने विपक्ष की नीति की कड़ी आलोचना की. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, मंडल अध्यक्ष अमित दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख खैराबाद अजय विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, मंडल महामंत्री पंकज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रत्नेश अवस्थी, मंडल मंत्री समीक्षा तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश मिश्रा, सहित मंडल के पदाधिकारी एवं हमारी मातृ शक्तियां उपस्थित रही
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…