Yamuna Expressway accident: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस यात्रियों को कुचल दिया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का तत्काल आदेश दिया है. यह सड़क हादसा शनिवार करीब 2:45 बजे हुआ था. VIDEO | Mathura, Uttar Pradesh: At least six people killed as a speeding container truck runs over bus passengers on Yamuna Expressway.#YamunaExpressway #Mathura(Source: Third Party)(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ptWUTRnw7F — Press Trust of India (@PTI_News) February 7, 2026 यह स्लीपर बस दिल्ली के नांगलोई से आधी रात के करीब जा रही थी और नोएडा होते हुए रसूलबाद को जा रही थी. यात्रा के समय, कुछ यात्रियों ने वॉशरूम जाने के लिए बस चालक से रुकने को कहा. चालक ने निर्धारित स्थान पर रुकने के बजाय एक्सप्रेसवे पर ही बस रोक दी और यात्री वहीं पर नीचे उतर गए. उसी समय, पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से बस से टकरा जाता है और फिर सड़क पर खड़े बस से उतरे यात्रियों को कुचल देता है. उस दुर्घटना के बाद, कंटेनर चालक मौके से फरार हो जाता है.