<

CM Yogi Ke Pariwar Me Kon Kon Hai: 7 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर हैं सीएम योगी, जानें परिवार में कौन-कौन

Yogi Adityanath Family: योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके परिवार की चर्चा हो रही है। जानें सीएम योगी कितने भाई-बहन हैं, परिवार में उनका नंबर क्या है, पिता, भाई और बहनों के नाम क्या हैं

CM Yogi Ke Pariwar Me Kon Kon Hai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके परिवार और निजी जीवन को लेकर लोगों के बीच चर्चा बढ़ गई है. देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में शामिल योगी आदित्यनाथ ने बहुत कम उम्र में घर छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपना लिया था, लेकिन उनका परिवार आज भी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में रहता है.

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था. उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है. वह कुल सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर बताए जाते हैं. उनके परिवार में चार भाई और तीन बहनें हैं. भाइयों में योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर हैं. उनके एक बड़े भाई और दो छोटे भाई हैं.

कौन हैं योगी आदित्यनाथ के माता-पिता?

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे और फॉरेस्ट रेंजर के पद से जुड़े रहे. उनका निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था. उस समय कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लागू था. योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का फैसला किया था.

उनकी मां सावित्री देवी गृहिणी थीं. उन्होंने गांव में रहकर परिवार संभाला. 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

योगी आदित्यनाथ के भाई कौन हैं?

योगी आदित्यनाथ के बड़े भाई मानवेंद्र मोहन बिष्ट कॉलेज में नौकरी करते हैं. उनके छोटे भाई शैलेंद्र मोहन बिष्ट भारतीय सेना में सूबेदार हैं, जबकि महेंद्र मोहन बिष्ट स्कूल में कार्यरत बताए जाते हैं. उनके परिवार के सदस्य राजनीति से दूर अपनी सामान्य जिंदगी जीते रहे हैं.

क्या करती हैं योगी आदित्यनाथ की बहनें?

योगी आदित्यनाथ की बहनों में शशि देवी, पुष्पा देवी और कौशल्या देवी के नाम सामने आते हैं. उनकी बहन शशि देवी उत्तराखंड में एक छोटी दुकान चलाती हैं, जहां वह चाय, नाश्ता और पूजा से जुड़ी सामग्री बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं. बाकी बहनें भी परिवार और गृहस्थ जीवन से जुड़ी हैं.

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके परिवार ने राजनीतिक चमक-दमक से दूरी बनाए रखी. यही वजह है कि उनके परिजनों की साधारण जीवनशैली अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती है.

Uttam Ojha

Recent Posts

सड़क हादसा दिखाकर हड़पना चाहते थे LIC के पैसे! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट…

Last Updated: November 20, 2026 16:16:42 IST

किसी को मेरे जिस्म की भूख, तो किसी को पैसों की…सिवनी पुलिस पर महिला के गंभीर आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप

Madhya Pradesh Police controversy: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को…

Last Updated: November 20, 2026 16:03:51 IST

मैं पांच बच्चों को कैसे पालूं…नर्सिंग होम में नवजात को दूसरे परिवार को देने पहुंची मां, सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

Aligarh newborn baby case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से जूझ…

Last Updated: November 20, 2026 15:50:04 IST

मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, 7 साल तक लड़ी जंग; अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Ghaziabad Crime: बीते 7 साल पहले एक 17 साल की मासूम के साथ उसके ही…

Last Updated: November 20, 2026 15:09:17 IST

Black Friday Sale 2026: क्या-क्या मिलेगा सस्ता? जानें Amazon, Flipkart समेत कंपनियों के ऑफर्स

Black Friday Sale 2026 में Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa और Tata CLiQ पर स्मार्टफोन, लैपटॉप,…

Last Updated: November 20, 2026 14:26:31 IST

Watch Video: यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा? रात 10 बजे महिला को कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद…

Watch Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला ने थाने के इंस्पेक्टर और…

Last Updated: November 20, 2026 14:22:55 IST