<

सड़क हादसा दिखाकर हड़पना चाहते थे LIC के पैसे! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. वजह ये थी कि उसे अपने पति के LIC पॉलिसी के पैसे चाहिए थे. हालांकि पुलिस ने उनकी पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. जिस पत्नी के साथ मजदूर ने जिंदगी बिताई, उसी पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. हैरानी की बात यह है कि हत्या से पहले पति के नाम पर एलआईसी की पॉलिसी भी ली गई थी. आरोपियों की योजना हत्या को सड़क हादसा दिखाकर बीमा की रकम हासिल करने की थी. हालांकि पुलिस की जांच ने उनकी पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. मामले में पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सड़क किनारे मिला था मजदूर का शव

मामला राजस्थान के बरदोद गांव का है. यहां रहने वाले सतीश सैनी उर्फ लीलाराम मजदूरी और सेंट्रिंग का काम करते थे. 11 नवंबर को उनका शव अलवर-बहरोड़ हाईवे पर वीरमती होटल के पास पड़ा मिला था. शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था लेकिन शव की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ.

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह!

पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश की पत्नी रेखा सैनी का राजेश उर्फ राजू मिस्त्री के साथ कथित प्रेम संबंध था. पुलिस के मुताबिक, सतीश दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसी के चलते रेखा और राजेश ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इस साजिश में राजेश के साथी शमशेर को भी शामिल किया गया.

हथौड़े से वार कर की हत्या

पुलिस के अनुसार, सतीश को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले स्थित खानपुरा कृषि फार्म पर बुलाया गया था. वहां राजेश और शमशेर पहले से मौजूद थे. आरोप है कि दोनों ने हथौड़े से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर रखकर बरदोद लाया गया और हाईवे किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे.

60 CCTV कैमरों ने खोल दिया राज

जांच के दौरान पुलिस को सतीश के सिर पर चोट के निशान और शव पर फसल के डंठल मिले. इसके बाद करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर शव ले जाते दिखाई दिए. इसी सुराग से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस को जांच में पता चला कि सतीश के नाम पर एलआईसी पॉलिसी ली गई थी. आशंका है कि आरोपियों ने बीमा की रकम हासिल करने के लिए हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी रेखा, राजेश और शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: ये स्वैग है या बेशर्मी? बीयर पीकर कार के ऊपर तमाशा बीच रोड़ किया तमाशा; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

किसी को मेरे जिस्म की भूख, तो किसी को पैसों की…सिवनी पुलिस पर महिला के गंभीर आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप

Madhya Pradesh Police controversy: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को…

Last Updated: November 20, 2026 16:03:51 IST

CM Yogi Ke Pariwar Me Kon Kon Hai: 7 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर हैं सीएम योगी, जानें परिवार में कौन-कौन

Yogi Adityanath Family: योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके परिवार…

Last Updated: November 20, 2026 16:01:24 IST

मैं पांच बच्चों को कैसे पालूं…नर्सिंग होम में नवजात को दूसरे परिवार को देने पहुंची मां, सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

Aligarh newborn baby case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से जूझ…

Last Updated: November 20, 2026 15:50:04 IST

मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, 7 साल तक लड़ी जंग; अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Ghaziabad Crime: बीते 7 साल पहले एक 17 साल की मासूम के साथ उसके ही…

Last Updated: November 20, 2026 15:09:17 IST

Black Friday Sale 2026: क्या-क्या मिलेगा सस्ता? जानें Amazon, Flipkart समेत कंपनियों के ऑफर्स

Black Friday Sale 2026 में Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa और Tata CLiQ पर स्मार्टफोन, लैपटॉप,…

Last Updated: November 20, 2026 14:26:31 IST

Watch Video: यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा? रात 10 बजे महिला को कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद…

Watch Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला ने थाने के इंस्पेक्टर और…

Last Updated: November 20, 2026 14:22:55 IST