<

Watch Video: यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा? रात 10 बजे महिला को कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद…

Watch Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला ने थाने के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साथ ही उसे मुंह बंद करने के लिए 500 रुपये भी देने की कोशिश की.

Watch Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने थाने के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि अपने पुराने मामले में कार्रवाई की उम्मीद लेकर वह पुलिस स्टेशन पहुंची थी लेकिन उसे रात 10 बजे दोबारा थाने बुलाया गया. आरोप है कि वहां उसके साथ गलत हरकत की गई और बाद में मुंह बंद रखने के लिए 500 रुपये देने की पेशकश भी की गई. महिला ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और सीधे पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगा दी.

मदद का भरोसे रात में बुलाया

मामला लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाने का है। यहां रहने वाली 38 वर्षीय महिला का पहले से एक मामला दर्ज है. वह लगातार पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी. महिला के मुताबिक, 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह थाने पहुंची और इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर से मुलाकात की. आरोप है कि इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल उमेश कुमार ने उसे रात 10 बजे फिर से थाने आने को कहा. उसे भरोसा दिया गया कि उसके मामले में आरोपी को पकड़ने में मदद की जाएगी.

इंस्पेक्टर पर गलत हरकत का आरोप

महिला की शिकायत के मुताबिक, रात में जब वह थाने पहुंची तो उसे इंस्पेक्टर के कमरे में बुलाया गया. वहां दोनों पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की. महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसे चुप रहने के लिए 500 रुपये देने की कोशिश की गई. हालांकि उसने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया.

SP कार्यालय पहुंचकर मांगा इंसाफ

महिला ने 19 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी. उसने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो बयानों में भी महिला ने अपनी आपबीती बताई. पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर काला नकाब पहन रखा था.

आरोपों को इंस्पेक्टर ने बताया साजिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी मोहम्मदी के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है. CO के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक तथ्य सामने आएंगे. वहीं इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: हनीमून मनाने दार्जिलिंग गया था कपल, बारबेक्यू की आग ने उजाड़ दी खुशियां; नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Black Friday Sale 2026: क्या-क्या मिलेगा सस्ता? जानें Amazon, Flipkart समेत कंपनियों के ऑफर्स

Black Friday Sale 2026 में Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa और Tata CLiQ पर स्मार्टफोन, लैपटॉप,…

Last Updated: November 20, 2026 14:26:31 IST

श्री नीलकंठधाम पोइचा को World Talent Organization (USA) से मिला वैश्विक सम्मान

कल्याण महोत्सव 2026 में आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान कर भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को…

Last Updated: November 20, 2026 14:07:12 IST

UP Crime: साली से थे अवैध संबंध, फिर दूसरी लड़की से तय हुई शादी… विरोध करने पर कर दी हत्या!

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवक का अपनी शादीशुदा साली के…

Last Updated: November 20, 2026 13:46:51 IST

O की जगह चढ़ा दिया B ग्रुप का खून, मासूम को हुआ ब्लड कैंसर; मऊ में इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही?

Uttar Pradesh News: मऊ में बच्चे को O ग्रुप की जगह B ग्रुप का खून…

Last Updated: November 20, 2026 13:39:11 IST

CM Yogi Mother Passed Away: CM योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

CM Yogi Mother Passed Away: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल…

Last Updated: November 20, 2026 13:14:57 IST

India A vs Nepal Live Streaming: आज मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा, जानें कब और कहां देखें मैच

India A vs Nepal Rising Stars Asia Cup 2026 मैच आज कितने बजे शुरू होगा?…

Last Updated: November 20, 2026 12:49:21 IST