<

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, Jaipur में हाईटेंशन लाइन से बस में  लगीआग, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Jaipur Bus Accident: अक्टूबर के महीने में ये 5 बड़ा बस हादसा है, जब जयपूर की बस हाईटेंशन लाइन से टक्करा गई. इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस के मर गए और 10 लोग घायल है.

Rajasthan Bus Fire Incident: राजस्थान में जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. टकराव के तुरंत बाद बस में करंट फैल गया और देखते ही देखते बस में आग लग गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. मृतक सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

जानकारी के अनुसार, हादसा जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर क्षेत्र में हुआ।.बस में कुल 65 मजदूर सवार थे, जिन्हें टोडी स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम के लिए लाया जा रहा था. रास्ते में बस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया. टकराने के बाद पूरे वाहन में बिजली का झटका फैल गया और बस धधक उठी. बस में रखे कई गैस सिलेंडर भी इस हादसे की गंभीरता बढ़ाने का कारण बने. बिजली के करंट के बाद आग ने सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया और लगातार धमाके होने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने में ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मदद की.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने में लंबा समय लगा क्योंकि सिलेंडरों के ब्लास्ट से लपटें बढ़ती जा रही थीं. जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल, जयपुर रेफर किया गया. डॉक्टरों की टीम बर्न यूनिट में अलर्ट पर रही और सभी घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया.

मृतकों की पहचान

अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में नसीम (50 वर्ष) पुत्र अली हुसैन और उनकी बेटी सहीनम (20 वर्ष), दोनों पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है. सभी लोग मजदूरी के लिए जयपुर आए थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की थी. उन्होंने बताया कि यह रास्ता नियमित रूप से मजदूरों और भारी वाहनों के आने-जाने के लिए प्रयोग होता है, लेकिन प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया.

एक महीने में पांचवां बड़ा बस हादसा

अक्टूबर महीने में देश के विभिन्न हिस्सों में यह पांचवां बड़ा बस हादसा है —

  • 14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती AC बस में आग लगने से 27 यात्रियों की मौत.
  • 24 अक्टूबर: आंध्रप्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत.
  • 25 अक्टूबर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में बस में लगी आग, हालांकि कोई हताहत नहीं.
  • 26 अक्टूबर: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती AC बस में आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST