<

VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए मासूम शर्मा, माइक पर ही दे डाली गालियां, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने उससे कहा, मैं देहरादून में परफॉर्म कर रहा हूं, अगर तुममें हिम्मत है, तो आ, इस बातचीत मंच से गालियां भी दीं गयी.

Masoom Sharma Viral Video: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर स्टेज पर गाली-गलौज करने की वजह से विवादों में घिर गए हैं. यह घटना शनिवार को हुई, जब वे उत्तराखंड के देहरादून स्थित DAV कॉलेज में परफॉर्म कर रहे थे. परफॉर्मेंस के दौरान मासूम ने स्टेज से ही भर-भर गालियां दीं. खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी उस समय उनके साथ स्टेज पर मौजूद थे. इस घटना की पूरी जानकारी यहां जानें.

मंच से दी गालियां

गायक मासूम शर्मा ने बताया कि एक गुंडा उन्हें पीटने आया था. उन्होंने उससे कहा, “मैं देहरादून में परफॉर्म कर रहा हूं. अगर तुममें हिम्मत है, तो यहां आ जाओ. हरियाणा छोड़कर, इतनी दूर यहां आओ, और मिलने का समय लो, इस बातचीत के दौरान, मासूम ने मंच से गालियां भी दीं.

शो में मुख्यमंत्री भी मौजूद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस लाइव परफॉर्मेंस में मौजूद थे, उनके जाने के बाद मासूम शर्मा ने मंच पर ही अपना गुस्सा निकाला—इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इस विवाद के बाद, मासूम ने एक वीडियो जारी कर इस घटना पर सफाई दी और माफी मांगी. हालांकि, उन्होंने इसमें शामिल “गुंडे” की पहचान उजागर नहीं की.

टीम ने गुंड़ा के बारे में बताया

एक वीडियो बयान जारी करते हुए मासूम शर्मा ने कहा, मैं एक शो के लिए देहरादून आया था और कल रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था. वहां एक गुंडा घूम रहा था, और मेरी टीम ने मुझे उसके बारे में बताया भी था.”

मैं माफी मांगता हूं

वीडियो में मासूम ने आगे बताया कि एक घंटे बाद, उन्हें अपने चचेरे भाई उनके चाचा के बेटे का फोन आया, जो US में रहते हैं. उस बदमाश ने उन्हें फोन किया था और उनसे बहुत ही बदतमीजी और अपमानजनक तरीके से बात की थी. नतीजतन, मैं और मेरी टीम पूरी रात सो नहीं पाए. हम इस बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान थे. मैंने उसे वापस फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. इस घटना को लेकर मेरे मन में जो गुस्सा जमा हो गया था, वह आखिरकार स्टेज पर बाहर निकल आया. अगर किसी भाई या बहन को मेरी बातों से ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Sanju Samson: 400 छक्के और तूफानी शतक! रोहित-कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर संजू सैमसन ने रचा इतिहास

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन…

Last Updated: April 12, 2026 08:15:06 IST

Bengal Elections 2026: अचानक रुका PM मोदी का काफिला, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, VIDEO ने जीता दिल

West Bengal Elections 2026: सिलीगुड़ी में एक रोड शो के दौरान, पीएम मोदी ने एक…

Last Updated: April 12, 2026 07:56:44 IST

Petrol Diesel Price Today 12 April: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा दाम

Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक…

Last Updated: April 12, 2026 07:31:29 IST

UP Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अलर्ट! यूपी के इन शहरों में जेब पर पड़ेगा ज्यादा असर

Petrol-Diesel Price UP: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी उतार चढ़ाव तेजी से जारी है.…

Last Updated: April 12, 2026 06:57:06 IST