<

टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Tehri Garhwal Accident: टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को हुई दुखद सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.  इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई थी. घटना पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का एलान किया है.

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को हुई दुखद सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.  इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई थी.
पुलिस के अनुसार, जब उन्हें ले जा रहा एक वाहन सड़क से उतरकर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में एक गहरी खाई में गिर गया.

PM मोदी की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

PMO ने X पर एक पोस्ट किया कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

कैसे हुई दुर्घटना?

यह दुर्घटना गुरुवार को हुई, जब 11 लोगों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर टिहरी गढ़वाल ज़िले के चंबा ब्लॉक में चंबा-कोटी सड़क पर ‘नेल’ के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल यात्रियों का इलाज ज़िला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
घनसाली के SDM अल्केश नौडियाल ने कहा कि दुर्घटना के कारण दो लोग घायल हुए, जबकि आठ लोगों की जान चली गई. घायल स्थिर हैं और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था, जिसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं.

सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज और त्वरित राहत उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
X पर एक पोस्ट में, CM धामी ने कहा कि हमें टिहरी गढ़वाल ज़िले के चंबा क्षेत्र के अंतर्गत नेल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना की अत्यंत दुखद सूचना मिली है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की आत्माओं को उनके श्रीचरणों में स्थान मिले, और वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ज़िला प्रशासन को घायलों के उचित इलाज के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है. मैं बाबा केदार से घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST