<

UP Board Results 2026: चंदौली में लड़कियों का जलवा! इंटर टॉपर बनीं रेखा कुमारी, टॉप-10 में सभी छात्राएं

UP Board 12th Results 2026: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में चंदौली में टॉप-10 की पूरी सूची पर छात्राओं ने कब्जा जमाया. दूसरे स्थान पर दिव्या कुमारी और आरएन इंटर कॉलेज बैरी की शिवांगी पटेल रहीं. तीसरे स्थान पर भगवानदास इंटर कॉलेज एकौना की अमृता मौर्य है.

UP Board 12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में इस बार छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला. जनपद चंदौली में कमालपुर स्थित हरिद्वार राय इंटर कॉलेज की छात्रा रेखा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप किया. जिले में कुल 32,044 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,246 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 23,757 अभ्यर्थी सफल रहे, जिससे कुल पास प्रतिशत 78.55 दर्ज किया गया.

जिला टॉपर रेखा कुमारी के पिता मेडिकल स्टोर संचालक हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद रेखा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया. उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश की सेवा करना है.

टॉप-10 में सभी छात्राएं

इस बार के परिणामों की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-10 की पूरी सूची पर छात्राओं ने कब्जा जमाया. दूसरे स्थान पर दिव्या कुमारी और आरएन इंटर कॉलेज बैरी की शिवांगी पटेल रहीं. तीसरे स्थान पर भगवानदास इंटर कॉलेज एकौना की अमृता मौर्य, जबकि चौथे स्थान पर सीआरबीआईसी हेतिमपुर की खुशबू कुमारी ने जगह बनाई.

पांचवें स्थान पर अमरवीर इंटर कॉलेज धानापुर की नौशबा इरफान और सर्वोदय इंटर कॉलेज अरंगी की प्रिया मौर्य संयुक्त रूप से रहीं. छठे स्थान पर राजकुमार इंटर कॉलेज भुजना की खुशी मौर्य, सातवें स्थान पर तनिषा गुप्ता, आठवें पर प्रियंका मौर्य, नौवें स्थान पर प्रियंका व नैन्सी यादव संयुक्त रूप से रहीं.

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं बेटियां

वहीं दसवें स्थान पर आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया की अंजली यादव ने अपनी जगह बनाई. परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST