Live
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > जोशीमठ के सरकारी भवन में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जोशीमठ के सरकारी भवन में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Uttarakhand: हिंदू संगठनों के विरोध करने के बाद जोशीमठ नगर पालिका सभागार में नमाज पढ़ने पर रोक लग गई है. यह मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया. जिसके बाद वहां की प्रशासन ने सभागार पर ताला लगा दिया है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 21:44:18 IST

Mobile Ads 1x1
उत्तराखंड: जोशीमठ में एक निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित टीटी हॉल में कुछ लोगों द्वारा नमाज अदा किए जाने की खबर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका और सरकारी भवनों के उपयोग को लेकर सवाल सामने आने लगे हैं. फिलहाल नगर पालिका और संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुी हैं.
 
नगरपालिका प्रशासन ने उस जगह को बंद कर दिया है और इसे टेनिस प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग को सौंप दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि 2023 में जोशीमठ त्रासदी के दौरान इस स्थल पर प्रार्थना करने की अस्थायी अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद भी प्रार्थनाएं जारी रहीं.



कई हिंदू समूहों ने भी दर्ज कराई शिकायत

विश्व हिंदू परिषद सहीत कई अन्य हिंदू समूहों ने शिकायत दर्ज कराई है और मांग की कि सार्वजनिक नगरपालिका स्थलों में धार्मिक गतिविधियों की अनुमति न दी जाए. उन्होंने दलील दिया है कि सभागार सामुदायिक और खेल गतिविधियों के लिए है, नहीं कि धार्मिक सभाओं के लिए है. 
 
जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और एसडीएम से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है. उन्होंने पुष्टि की कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं और कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. इस चल रहे मामले के बीच कुछ देर पहले नगरपालिका प्रशासन ने सभागार पर ताला लगा दिया है. और स्थिती से शांतीपूर्वक निपटने की सलाह दी है.



MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तराखंड > जोशीमठ के सरकारी भवन में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 21:44:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS