<

Watch Video: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी इनोवा, चार यात्रियों की मौत

Watch Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक कार खतरनाक मोड़ की बलि चढ़ गई. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है.

Watch Video: उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर एक बार फिर तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ जानलेवा साबित हुए. उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है. वहीं अन्य यात्रियों की तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.

पलक झपकते ही नदी में समा गई कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा गंगनानी के पास धाराकुंड से आगे हुआ. इनोवा कार में ड्राइवर समेत कुल सात लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि कार जैसे ही धाराकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की तरफ बढ़ी, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार सीधे नदी में जा गिरी. हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी यात्री गुजरात के साबरमती के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

नदी में लापता यात्रियों की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है. नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोर लगातार कोशिश कर रहे हैं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मनेरा से एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. प्रशासन की प्राथमिकता नदी में लापता लोगों को जल्द से जल्द तलाशना और घायलों को अस्पताल पहुंचाना है.

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है. फिलहाल पुलिस और आपदा नियंत्रण कक्ष की टीमें यात्रियों की पहचान करने में जुटी हैं, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके.

ये भी पढ़ें: Caught On Camera: जेल से बाहर आते ही बना दबंग! बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट, हत्या के आरोपी का वीडियो देख भड़के लोग

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है नई झाड़ू? मां लक्ष्मी से जुड़ी है यह खास मान्यता

Dhanteras Broom Buying Tradition: धनतेरस पर सोने-चांदी और बर्तनों के साथ नई झाड़ू खरीदने की…

Last Updated: November 5, 2026 16:14:00 IST

‘शोले’ के वो 3 राज, जो कभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखे! आखिर क्यों सेंसर बोर्ड ने चलवा दी थी कैंची?

Sholay Deleted Scenes: हिंदी सिनेमा में दशकों बाद भी शोले का जिक्र खत्म नहीं हुआ.…

Last Updated: November 5, 2026 16:03:10 IST

PoK violence: पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, रावलकोट में गोलियों की गूंज,ड्रोन हमले से दहशत

PoK violence: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रावलकोट में 5 नवंबर को सुरक्षा बलों की…

Last Updated: November 5, 2026 16:03:05 IST

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदें और किन चीजों को खरीदने से बचें? जानें शुभ और अशुभ मानी जाने वाली चीजें

Dhanteras 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. जानें धनतेरस…

Last Updated: November 5, 2026 15:39:01 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में शिक्षक सम्मान समारोह, मोटिवेशनल मीटिंग एवं गरबा प्रतियोगिता

सूरत (गुजरात) [भारत], 5 नवंबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत के प्रबंधन द्वारा शिक्षकों एवं…

Last Updated: November 5, 2026 15:07:11 IST