<

Watch Video: 10 हजार दिए, 40 हजार नहीं जुटा पाया तो उजड़ गई दुकान! अधिकारी के सामने रोने लगा दुकानदार

Watch Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ईओ की गाड़ी के सामने लेटकर रो रहा है. कहा जा रहा है कि वो अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा था.

Watch Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक बिरयानी बेचने वाला दुकानदार अपनी परेशानी लेकर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (EO) की सरकारी गाड़ी के सामने ही लेट गया. वह सड़क पर रोता रहा और अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाता रहा. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

50 हजार रुपये की मांग का लगाया आरोप

यह पूरा मामला बुधवार, 4 नवंबर को बहराइच के चांदपुरा चौराहे का है. बिरयानी का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार जुबैर ने नगर पालिका के इंस्पेक्टर गोविंद मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जुबैर का दावा है कि उससे बिना किसी परेशानी के दुकान चलाने देने के बदले 50 हजार रुपये मांगे गए थे. दुकानदार के मुताबिक, उसने 10 हजार रुपये दे भी दिए थे लेकिन बाकी के 40 हजार रुपये जुटाना उसके लिए मुश्किल हो गया. आरोप है कि रकम पूरी नहीं कर पाने के बाद उसकी दुकान तोड़ दी गई. जुबैर का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से उसका कारोबार बंद है और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

गाड़ी के सामने लेटकर रोने लगा दुकानदार

बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह वहां पहुंचीं तो जुबैर ने उनकी सरकारी गाड़ी के सामने लेटकर विरोध जताया. वह रोते हुए अपनी परेशानी बताने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा. स्थिति बिगड़ती देख EO ने दुकानदार को समझाने की कोशिश की. उन्होंने उससे कहा कि पैसे क्यों दे रहे हो, तुम्हारी दुकान लगवाई जाएगी. परेशान होने की जरूरत नहीं है.

इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की होगी जांच

मामले ने तूल पकड़ा तो जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच के आदेश दे दिए. EO प्रमिता सिंह ने भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दुकानदार के आरोपों में कितनी सच्चाई है और दुकान तोड़ने के पीछे असली वजह क्या थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में शिक्षक सम्मान समारोह, मोटिवेशनल मीटिंग एवं गरबा प्रतियोगिता

सूरत (गुजरात) [भारत], 5 नवंबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत के प्रबंधन द्वारा शिक्षकों एवं…

Last Updated: November 5, 2026 15:07:11 IST

Ashok Leyland के शेयरों में जोरदार खरीदारी, अक्टूबर में घरेलू बिक्री 24% बढ़ी ट्रकों की मांग, कंपनी को दी नई रफ्तार

Ashok Leyland के शेयर 10.57% उछले. अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 23% बढ़ी, जबकि ट्रकों…

Last Updated: November 5, 2026 15:14:42 IST

Watch Video: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी इनोवा, चार यात्रियों की मौत

Watch Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक कार खतरनाक मोड़…

Last Updated: November 5, 2026 14:34:29 IST

Caught On Camera: जेल से बाहर आते ही बना दबंग! बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट, हत्या के आरोपी का वीडियो देख भड़के लोग

Caught On Camera: सतना में नाबालिग की हत्या के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों…

Last Updated: November 5, 2026 13:58:35 IST

PDS के शेयरों में उछाल, निवेशकों की हुई चांदी, रिकॉर्ड रेवेन्यू के साथ मुनाफे में 44% की बढ़ोतरी

PDS के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे. सितंबर तिमाही में राजस्व 30%…

Last Updated: November 5, 2026 13:50:25 IST