<

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी का प्लान तैयार! 500 बड़ी रैलियों का होगा आयोजन; मैदान में होगा संग्राम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्लान तैयार कर लिया है. बीजेपी 500 बड़ी रैलियों का आयोजन करेगी. इसके अलावा, बीजेपी 12 से 28 अप्रैल तक हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और ममता बनर्जी को घेरेगी.

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारी को गति दे दी है. चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मैदान में उतार दिया गया है. भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण की 152 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

इसके अलावा, दूसरे चरण के मतदान वाली 139 सीटों पर भी पीएम मोदी की एक दर्जन चुनावी सभाएं तय की गई हैं. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी दोनों चरणों में 2 दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

12 से 28 अप्रैल तक रोज पीसी करेगी बीजेपी

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि बंगाल चुनाव के लिए भाजपा कल 12 अप्रैल से  28 अप्रैल तक रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी पर हमला करेगी और रोज सवाल पूछेगी. भाजपा ने बंगाल की सभी 291 सीटों के लिए हर सीट के लिए एक राष्ट्रीय नेता और एक प्रादेशिक नेता की चुनावी सभा आयोजित कराने की योजना बनाई है. भाजपा के एक वरिष्ठ रणनीतिकार के अनुसार लगभग 500 बड़ी चुनावी सभाओं का आयोजन 291 सीटों पर भाजपा करने जा रही है.

अमित शाह कितनी रैली करेंगे?

इनमें पीएम मोदी की दो दर्जन लगभग 24 चुनावी सभाएं होगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहले चरण में 25 और दूसरे चरण में भी 25 जन सभाएं और रोड शो होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी 24 चुनावी सभाएं होगी. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 12 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक दर्जन चुनावी सभाएं होंगी. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 6 चुनावी सभाएं होंगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कितनी सभाएं करेंगे?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कुल 16 चुनावी सभाएं होंगी. पहले चरण में 8 और दूसरे चरण में भी 8 सीटों पर चुनावी सभाएं होंगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कुल 4 चुनावी सभाएं होंगी. पहले चरण में 2 और दूसरे चरण में 2 चुनावी सभाएं होंगी. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुल 10  चुनावी सभाएं होंगी. पहले चरण में 5 और दूसरे चरण में 5 चुनावी सभाएं होंगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी पहलेचरण में 15 और दूसरे चरण में 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी.

इसके अलावा फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती की पहले चरण में 23 और दूसरे चरण में 25 सभाएं होंगी. शुभेंदु अधिकारी की पहले चरण में 17 और दूसरे चरण में 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. लॉकेट चटर्जी की पहले चरण में 15 और दूसरे चरण में 10 चुनावी सभाएं होंगी. इसके अलावा कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की भी चुनावी सभाएं होंगी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…

Last Updated: April 11, 2026 18:22:19 IST

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…

Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…

Last Updated: April 11, 2026 18:09:41 IST