<

कौन हैं अरुण गवली उर्फ डैडी? अंडरवर्ल्ड डॉन से बना राजनेता, दाऊद इब्राहिम के साथ दुश्मनी

मुंबई के अंडरवर्ल्ड से निकलकर चॉल के लोगों और मुंबई के बेरोजगार लोगों के सहारे चुनाव लड़े अरुण गवली एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके भाई ठाकुर ने उनसे मुलाकात की है. आइए जानते हैं कौन हैं अरुण गवली?

Arun Gawli: मुंबई के अंडरवर्ल्ड से निकलकर विधानसभा तक का सफर तय करने वाले अरुण गवली उर्फ डैडी एक जाना-माना चेहरा हैं. उनके राजनीतिक सफर को भारतीय राजनीति के सबसे विवादित अध्यायों में गिना जाता है. 1990 के दशक की गैंगवार के बाद गवली की छवि बदली और वो मराठी मतदाताओं के बीच रक्षक बन गए. साल 2004 में गवली की जिंदगी ने अनोखा मोड़ लिया. उन्होंने अखिल भारतीय सेना के नाम से अपनी पार्टी बनाई और मिल मजदूरों, स्थानीय युवाओं को रोजगार और झुग्गी पुनर्विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी. 

2004 में मिली जीत

2004 में ही अरुण गवली को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की भायखला सीट से जीत दर्ज की. वे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने. उस समय उन्हें डॉन से विधायक बने नेता के रूप में जाना जाता है. वे 2004 से 2009 तक वे भायखला से विधायक रहे. इस दौरान उनके समर्थक उन्हें मसीहा और परेशानियां सुलझाने वाला बताते रहे. वहीं उनके विरोधी उन्हें डॉन बताते हुए उनका आपराधिक इतिहास उठाते रहे.

2009 में हुई हार

2009 विधानसभा चुनाव में गवली ने एक बार फिर भायखला से चुनाव लड़ा. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. शिव सेना के उम्मीदवार को वहां से जीत मिली. 2 मार्च 2007 को घाटकोपर में शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसंदेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गवली पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा. 2012 में मुंबई सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. सजा के बाद से वे नागपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. उन्हें समय-समय पर पैरोल और फरलो मिलती है.

दाऊद के साथ दुश्मनी

मुंबई के अंडरवर्ल्ड में 1980–90 के दशक में अरुण गवली और दाऊद इब्राहिम के बीच दुश्मनी के कारण शहर में क्राइम वर्ल्ड दो गुटों में बदल गया. बता दें कि 1980 के दशक में  कई गिरोह सक्रिय थे. उस समय दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी तेजी से उभर रही थी. वहीं अरुण गावली भायखला में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे थे.

भाई से मिले अरुण गवली

बता दें कि हाल ही में अरुण गवली ने अपने भाई जयेंद्र विष्णु ठाकुर से मुलाकात की थी. उनके भाई ने मित्रता और सम्मान के प्रतीक के रूप में भगवान गणेश की फोटो शेयर की. हालांकि एक समय पर दोनों भाइयों में कोई हस्तक्षेप नहीं था. ऐसे में दोनों की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST