Indore News: इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां पत्नी अपने पति से अच्छे रिश्ते के लिए तांत्रिक से तंत्र-मंत्र करवा रही थी. फिर इसी दौरान महिला को तांत्रिक से प्यार हो गया और वह उसके साथ फरार हो गई.
महिला को तांत्रिक से हुआ प्यार
Woman Fell in Love with Tantric: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला सामने आया है. जहां एक महिला को तांत्रिक से प्यार हो गया और वह उसके संग रफूचक्कर हो गई. इतना ही नहीं, महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई. इस घटना के सामने आने के बाद परिवार में तहलका मच गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति का प्यार पाने के लिए तंत्र-मंत्र करवा रही थी. उसी दौरान ये मामला सामने आया है.
यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. जहां एक महिला अपनी शादीशुदा जीवन से परेशान थी और उसका पति से भी मनमुटाव चल रहा था. इस वजह से महिला इसके समाधान के तलाश में थी. तभी उसकी मुलाकात राकेश जाटव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो तंत्र-मंत्र का काम करता था. महिला ने पति संग अपने रिश्ते सुधारने के लिए राकेश तांत्रिक से संपर्क किया. जब उसने तंत्र-मंत्र की विधि शुरू की, तो धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी संबंध बढ़ गया. महिला उस तांत्रिक के प्यार में इतना दीवानी हो गई कि वह उसके साथ फरार हो गई. महिला अपने संग गहने और पैसे लेकर गई थी, जिसके बाद घर में हंगामा मच गया.
घर से भागने के कई दिनों तक महिला नहीं लौटी. फिर परिवार वालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. जब पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस ने महिला के करीबियों का बयान लिया और उसका मिलान किया. फिर लोकेशन ट्रैक जैसे कई तरीकों से पता चला कि महिला का लोकेशन भोपाल है. इसके बाद पुलिस की टीम ने भोपाल जाकर महिला को बरामद किया. इंदौर एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हर सभी पहलुओं पर जांच की गई, जिसमें महिला के पास से कुछ नगदी और जेवर भी मिले हैं.
हालांकि अभी जांच जारी है और पुलिस ये पता लगाना चाह रही है कि क्या तांत्रिक उसे बहला फुसलाकर लेकर था या नहीं. इस मामले ने लोगों के मन में कई डर भी पैदा कर दिए हैं, क्योंकि आजकल भर्जी बाबा का चलन बढ़ता जा रहा है.
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…