Yadav Ji ki Love Story Film: पहले मनोज वाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर देशभर में विरोध हुआ और अब बॉलीवुड की एक और फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के टाइटल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
Yadav Ji Ki Love Story Film Controversy: देश में आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लवस्टोरी’ के विरोध में लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में भी इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. बाढ़ के युवा यादव संगठन ने चेतावनी दी है कि इस फिल्म को किसी भी हालत में सिनेमा हॉल में नहीं चलने देंगे. यह फिल्म सनातन धर्म की एकता को तार-तार करने के लिए बनाई गई है. इस तरह की फिल्में बनाकर समाज में जातीय विद्वेष फैलाई जा रही है.
संगठन के लोगों ने इसको लेकर गुलाबबाग राधा कृष्ण मंदिर से लेकर काजीचक चौक तक पैदल मार्च निकाला. युवाओं ने काजीचक चौक पर फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ पुतला दहन किया. प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की और फिल्म का नाम बदलने की मांग की.
साहिल यादव ने कहा कि इससे पहले ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पंडित समाज को टारगेट कर बनाया गया था, अब यादव समाज के लोगों को टारगेट किया गया है. इस फिल्म में हिरोइन को यादव का रोल दिया गया है. इससे समाज की बहन-बेटियों पर असर पड़ेगा. ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म देश भर में 27 फरवरी को रिलीज हो रही है. यह फिल्म जिस भी सिनेमाघरों में लगाई जाएगी. वहां पूरे समाज के लोग पहुंचकर आंदोलन करेंगे. इस फिल्म को रोकने के लिए वह कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार है.इसके अलावा, यादव समाज के लोगों की मांग है कि फिल्म के डायरेक्टर इस फिल्म का नाम बदलें या फिल्म रोक दें.
इस फिल्म में एक विशेष धर्म के युवक हिंदू लड़की के साथ गलत तरीके से लव जिहाद करता है और उस फिल्म का नाम यादव जी की लव स्टोरी रखा गया है. शक्ति कुमार ने कहा कि इस तरह की फिल्म बनाकर समाज में आक्रोश फैलाया जा रहा है. इस फिल्म को रोकने के आंदोलन में अगर पुलिस एक्शन लेगी तो वह भी चुप नहीं रहेंगे. इस फिल्म को वह बाॅयकाॅट कर रहे है. ऐसा फिल्म बनाकर धर्म को टारगेट किया जा रहा है. इसके अलावा, टिट्टू यादव ने कहा कि इस फिल्म में यादवों की बेटी को टारगेट कर लव जिहाद दिखाया गया है. इस तरह की फिल्म से समाज में गलत संदेश जा रहा है. इस फिल्म का नाम बदल दिया जाए.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…