उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा खौफनाक हादसा सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए, 7 साल की मासूम अनन्या, जो अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर स्कूल गई थी, अपनी ही स्कूल बस की लापरवाही का शिकार हो गई, दावा किया जा रहा है कि बस का फर्श टूटा हुआ था और चलती बस के दौरान अनन्या उसी छेद (टूटे फर्श) से नीचे सड़क पर गिर गई, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उन 40 बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है जो रोज उसी जर्जर बस में सफर करते थे, इस शॉकिंग घटना ने स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग की सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है.