Nitish Kumar Angry On Tejashwi: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान एक बेहद दिलचस्प और गरमा-गरम नजारा देखने को मिला, सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आमने-सामने आ गए, बहस के दौरान जब तेजस्वी यादव ने टोका-टोकी की, तो नीतीश कुमार आपे से बाहर हो गए, उन्होंने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए लालू प्रसाद यादव का जिक्र किया और तेजस्वी को बैठ जाने का इशारा किया, नीतीश कुमार ने कड़क लहजे में कहा, “बैठो तुम अभी, तुम्हारा बाप मेरे समय का है” हालांकि, तुरंत बाद उन्होंने थोड़ा नरम होते हुए यह भी कहा, “तुमको तो हम मानते हैं न जी? नीतीश कुमार का यह अंदाज बताता है कि राजनीति में मतभेद के बावजूद वह तेजस्वी को अभी भी बच्चा ही समझते हैं.
60