Jaipur Street Harassment Viral Video: यह घटना महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती है और समाज में व्याप्त विकृत मानसिकता को दर्शाती है, भीड़भाड़ वाले इलाके में भी अपराधियों को पुलिस या कानून का कोई डर नहीं दिखा, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ा है, बाइक का नंबर स्पष्ट होने के कारण आरोपियों तक पहुंचना अब पुलिस के लिए आसान हो गया है जयपुर पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में केवल गिरफ्तारी ही काफी नहीं है, बल्कि आरोपियों के खिलाफ 'फास्ट ट्रैक' कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरों को भी सबक मिले.