Celebs at Farah Khan Store Launch 2026: मुंबई का फोर्ट इलाका अपनी हेरिटेज इमारतों के लिए जाना जाता है और अब इसमें फरह खान अली का नया स्टोर एक नया रत्न बन गया है, इस स्टोर की लॉन्चिंग एक 'हैप्पी एक्सीडेंट' रही, क्योंकि फरह ने गलती से बिना चश्मा पहने इनवाइट को मंजूरी दे दी थी, जिससे लॉन्चिंग ईद के खास मौके पर हुई लेकिन यह गलती एक वरदान साबित हुई और जश्न दोगुना हो गया, सदाबहार रेखा ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए, वहीं सुष्मिता सेन और दीया मिर्ज़ा के स्टाइलिश अवतार ने सबका ध्यान खींचा फरह के पिता संजय खान, भाई ज़ायद खान, बहन सुज़ैन खान और फरदीन खान भी इस खास मौके पर उनके साथ नज़र आए, स्टोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक केवल गहने ना देखें, बल्कि उनके पीछे की प्रेरणा और कला को भी महसूस करी यहां के डिस्प्ले और एंबिएंस को सेलेब्स ने 'दीवाना' करने वाला बताया.