Delhi Chand Bagh 5 Storey Building Catch Fire: यह घटना दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर करती है, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया चांद बाग की गलियां इतनी संकरी हैं कि फायर टेंडर्स को मौके तक पहुंचने में काफी समय लगा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई जो लोग छत से कूदे, उन्हें पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, दमकल कर्मियों ने लैडर (सीढ़ी) की मदद से बच्चों और महिलाओं को खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला, पुलिस और एमसीडी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस इमारत में फायर एनओसी (NOC) और निकासी के उचित रास्ते थे या नहीं.