Unnao Juice Scandal: सावधान रहने का वक्त आ गया है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको अस्पताल के बिस्तर तक पहुंचा सकती है उन्नाव के व्यस्ततम इलाके में स्थित 'दिल्ली जूस शेक' की दुकान पर स्वच्छता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, दुकान के अंदर रखे फल पूरी तरह सड़ चुके हैं और उनमें कीड़े लगने की स्थिति है, इन्हीं फलों को मशीन में डालकर इनका रस निकाला जा रहा है, ऊपर से ताजे फल दिखाकर अंदरूनी तौर पर खराब और सस्ते फलों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि मुनाफा ज्यादा कमाया जा सके, यह जूस पीने से टाइफाइड पीलिया और लिवर डैमेज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा है, स्थानीय लोगों ने इस 'जुर्म' का खुलासा किया है और अब प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस दुकान को तुरंत सील किया जाए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए याद रखिए, आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है बाहर कुछ भी खाने-पीने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच ज़रूर करें.