Yahi Guzaar Doon Song Teaser: म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार अमाल मलिक (Amaal Malik) और गॉर्जियस फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का नया गाना 'यही गुजार दूं' का टीजर आउट हो गया है, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि जो सितारे कभी एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते थे, वो अचानक इतनी जबरदस्त केमिस्ट्री कैसे दिखा रहे हैं? टीजर में दोनों का रोमांस और एक-दूसरे के प्रति खिंचाव साफ़ नजर आ रहा है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये "दुश्मनी" "दोस्ती" में कैसे बदली? ये लोगों के लिए शॉक की बात है क्योंकि उनके रिश्ते बिग्ग बॉस के घर में इतने खास नहीं थे और अब ये साथ में म्यूजिक वीडियो कर रहे है, पर इसकी एक झलक पहले ही इन दोनों ने साथ गाना गाकर लोगों को पहले ही कंफ्यूज कर दिया था.