Farooq Abdullah Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर से अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जम्मू के अकलपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान डॉ. अब्दुल्ला का माता की भक्ति में डूबा हुआ रूप देखने को मिला, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए, अपने मिलनसार और जिंदादिल स्वभाव के लिए मशहूर फारूक अब्दुल्ला ने वहां मौजूद मेहमानों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने माइक थामा और 'मां शेरांवाली' का प्रसिद्ध भजन गाना शुरू कर दिया. खबरों की माने तो अनुसार, डॉ. अब्दुल्ला अपने एक करीबी साथी के घर शादी की खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे, जहां एक तरफ शादी का जश्न और संगीत का दौर चल रहा था, वहीं फारूक अब्दुल्ला के भजन ने पूरे माहौल को मजेदार रंग में रंग दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.