Akku Pandit Arrest Mathura Police: मथुरा पुलिस ने खुद को 'गौ रक्षक' बताने वाले अक्कू पंडित और उसके साथी हिमांशु की सारी हेकड़ी निकाल दी है, सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर जहर उगलने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले अक्कू पंडित का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया था, पुलिस ने ना केवल उसे दबोचा, बल्कि न्यायालय में पेश कर सीधा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया, अब 'बड़बोलेपन' का ये सिला चर्चा का विषय बना हुआ है.