Kannauj Class 5 Girl Suicide Case 2026: यह घटना शिक्षा जगत के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि अनुशासन और प्रताड़ना के बीच की रेखा कितनी धुंधली हो चुकी है, शिक्षकों ने बच्ची की आर्थिक स्थिति या उसकी परिस्थितियों को समझे बिना उसके पहनावे पर कटाक्ष किया, एक बच्चे के लिए उसका आत्मसम्मान बहुत नाजुक होता है, जिसे इस घटना में बुरी तरह कुचला गया, शिक्षक का काम बच्चों को सुधारना और प्रेरित करना होता है, ना कि उन्हें इस कदर जलील करना कि वे जीवन ही समाप्त कर लें यह सीधे तौर पर 'एबेटमेंट टू सुसाइड' आत्महत्या के लिए उकसाना का मामला प्रतीत होता है. बच्ची की बहन का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह बता रही है कि कैसे उसकी छोटी बहन को स्कूल में सताया गया, यह गवाही मामले की गंभीरता को और बढ़ा देती है, पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मांग की जा रही है कि आरोपी शिक्षकों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में कोई शिक्षक किसी बच्चे के साथ ऐसा 'क्रूर' व्यवहार ना करे.