Vishwas Nagar Hotel Incident Girl Jumps From 3rd Floor: विश्वास नगर इलाके में स्थित 'Fab Hotel' (फैब होटल) में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब होटल की खिड़की से एक लड़की ने अचानक नीचे छलांग लगा दी, होटल के बाहर मौजूद लोग यह मंजर देखकर सन्न रह गए, गनीमत रही कि नीचे मौजूद पब्लिक ने तुरंत फुर्ती दिखाई और खून से लथपथ लड़की को उठाकर पास के अस्पताल पहुंचाया, इस पूरी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की को कूदते हुए साफ देखा जा सकता है, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि लड़की ने सुसाइड की कोशिश की या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश है,फिल्हाल लड़की गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है.