Live
Search
Home > Posts tagged "hazrat nizamuddin dargah"

गीजर ब्लास्ट में निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन की चली गई जान, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल; जानें- कैसे हुआ हादसा?

दिल्ली समाचार: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन बस्ती इलाके में शनिवार शाम को बाथरूम में गीजर ब्लास्ट होने से हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद सैयद निजामी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फिदा निजामी गंभीर रूप से घायल हो गई.

Mobile Ads 1x1

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन बस्ती इलाके में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी सामने आ रही है कि बाथरूम में गीजर फटने की वजह से घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन (देखभाल करने वाले) मोहम्मद सैयद निजामी (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फिदा निजामी (45) गंभीर रूप से जल गईं.

हजरत निजामुद्दीन इलाके में घर में आग लगने की सूचना शनिवार शाम 5 बजे मिली. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग में फंसे दो लोगों को बचाया, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई.

एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने क्या कहा?

इस पूरी घटना के बारे में दक्षिण पूर्व जिले की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे हजरत निजामुद्दीन बस्ती इलाके में एक घर में आग लगने की सूचना मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने पाया कि आग एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाके के कारण लगी थी. घर का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर फंसे सभी परिवार वालों को बचाया.

दिल्ली में कार के अंदर मिली महिला समेत 3 लोगों की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच जारी

मामले की जांच जारी

एडिशनल डीसीपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान के दौरान 50 साल के घर के मालिक मोहम्मद सैयद निजामी और उनकी 45 साल की पत्नी फिदा निजामी बेहोश मिले. पुलिस ने उन्हें बचाया और एम्बुलेंस से मूलचंद अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने मोहम्मद सैयद निजामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि फिदा निजामी का इलाज चल रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.

दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव, मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का बदला नाम, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

दिल्ली में बड़ा अग्निकांड, सफदरजंग फ्लाईओवर के NDMC गोदाम में लगी भीषण आग

MORE NEWS