Hyderabad Adulterated Ginger Garlic Paste Raid 2026: यह कार्रवाई शहर में बढ़ते खाद्य मिलावट के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है, आरोपी सड़े हुए अदरक, लहसुन के छिलकों और मिट्टी वाले कच्चे माल का इस्तेमाल कर रहा था, इसे साफ करने के बजाय सीधे मशीनों में पीसकर केमिकल मिला दिया जाता था विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के रसायनों (एसिड और सिंथेटिक रंगों) के सेवन से पेट के कैंसर, अल्सर और लिवर की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं यह मिलावटी पेस्ट शहर के छोटे किराना स्टोर, सस्ते रेस्टोरेंट्स और कैटरिंग सर्विस को सप्लाई किया जा रहा था, पुलिस ने आरोपी हसन अली रूपानी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे मैल्लारदेवपल्ली (Mailardevpally) पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.