प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इजरायल दौरे के दौरान एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब इजरायल की संसद 'नेसेट' (Knesset) में उनका स्वागत किसी ग्लोबल सुपरहीरो की तरह किया गया, जैसे ही PM मोदी ने संसद भवन में प्रवेश किया, पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, इजरायली सांसदों ने अपनी सीटों से खड़े होकर (Standing Ovation) काफी देर तक तालियां बजाकर उनका सम्मान किया, यह केवल एक राजनयिक स्वागत नहीं था, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति और दोनों देशों के बीच के अटूट विश्वास का प्रमाण था, इजरायली नेताओं ने PM मोदी को अपना 'सच्चा दोस्त' बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और इजरायल के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं, सदन का यह गौरवपूर्ण क्षण सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.