Kangana Ranaut Horoscope 2026: मार्च में जन्मी कंगना रनौत हमेशा से अपने बेबाक अंदाज़ और “पंगा” लेने की आदत के लिए जानी जाती हैं.हिमाचल के एक छोटे से गांव की रहने वाली कंगना रनौत कभी मुंबई में कई हफ़्तों तक रोटी और चाय पर गुज़ारा करती थीं. फिर उन्होने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में धमाल मचाया. इसके बाद राजनति में कदम रखा. उनका अब तक का उनका सफर जितना प्रेरणादायक रहा है उतना ही विवादों से भरा भी रहा है. इसी महीने 23 मार्च कंगना को बर्थडे भी है तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या 2026 भी उनके लिए ‘विवादों वाला साल’ साबित होगा या फिर उनकी किस्मत नया मोड़ लेगी.
क्या कहता है ज्योतिष?
ज्योतिष के नजरिए से देखें तो बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना मेष राशि की हैं जिस पर मंगल का गहरा असर है. यही वजह है कि उनके अंदर एक लड़ाकू और निडर व्यक्तित्व देखने को मिलता है. उनकी जन्मतिथि का अंक 5 है जो न्यूमरोलॉजी के हिसाब से आजादी और सिस्टम के खिलाफ़ बगावत को दिखाता है. स्टार कंगना की पर्सनैलिटी “CHAOS” से चलती है. वह हमेशा सिस्टम के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं और यही उनकी पहचान भी बन चुकी है. लेकिन यही ऊर्जा कई बार उन्हें विवादों के केंद्र में भी ले आती है.उनकी कुंडली में मौजूद शनि और चंद्रमा का टकराव उन्हें बार-बार ऐसी परिस्थितियों में डालता है. जहां उन्हें “अकेले लड़ने” का एहसास होता है और यहीं से शुरू होता है उनका चर्चित “पंगा मोड”.
उनकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और सपोर्ट सिस्टम का कॉस्मिक सोर्स क्या है?
उनके चार्ट में राहु-बृहस्पति का मजबूत कनेक्शन दिखता है और यह बताता है कि उन्हें फाइनेंशियल सपोर्ट फिल्मों से मिलेगा. एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम दोस्त उनकी ज़िंदगी से चले जाएंगे लेकिन नए और बहुत ताकतवर पॉलिटिकल मेंटर्स आएंगे. अनजाने सोर्स से अचानक और बड़ी मात्रा में पैसा आएगा.
राजनीति में बढ़ सकता है कद
हालांकि साल 2026 सिर्फ विवादों का साल नहीं दिखता बल्कि बदलाव का संकेत भी दे रहा है. इस साल बृहस्पति का प्रभाव उनकी कुंडली में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट ला सकता है. इसका मतलब यह है कि जहां एक तरफ उनके बयानों और फैसलों पर विवाद खड़े हो सकते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें अचानक बड़े मौके भी मिल सकते हैं. खासतौर पर राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत होने के योग बन रहे हैं जिससे उनका कद और बढ़ सकता है.
फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो पिछले कुछ समय में उनकी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली लेकिन 2026 उनके लिए वापसी का मौका बन सकता है. उनकी खासियत हमेशा से यही रही है कि वह अंडरडॉग बनकर वापसी करती हैं और दर्शकों को चौंका देती हैं. ऐसे में यह साल उनके लिए एक नई शुरुआत भी साबित हो सकता है, जहां वह आलोचकों को जवाब देने में सफल रहें.
कुल मिलाकर साल 2026 कंगना रनौत के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. विवाद उनका पीछा पूरी तरह नहीं छोड़ेंगे लेकिन इस बार यह विवाद उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के बजाय उन्हें और ज्यादा ताकतवर बना सकते हैं. यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 में कंगना एक बार फिर सुर्खियों में रहेंगी. लेकिन इस बार कहानी सिर्फ पंगा की नहीं बल्कि पावर की भी हो सकती है.