Noida Logix Mall Fight Video 2026: नोएडा का मशहूर लॉजिक सिटी सेंटर मॉल बुधवार को अखाड़े में तब्दील हो गया, फूड कोर्ट में बैठे ग्राहकों के बीच तब अफरा-तफरी मच गई जब लड़कियों के दो समूहों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, देखते ही देखते यह बहस 'फ्री-स्टाइल कुश्ती' में बदल गई, दोनों पक्षों की लड़कियों ने एक-दूसरे को सरेआम पीटना शुरू कर दिया, जिससे मॉल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जब स्थिति बेकाबू होने लगी तब वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने बहादुरी और फुर्ती दिखाई, गार्ड ने 'हीरो' के अंदाज में दोनों गुटों के बीच आकर उन्हें अलग किया और हाथापाई रुकवाई, इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है,