Niwari MP Gas Cylinder Shortage 2026: यह घटना सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता और आम आदमी की बेबसी को दर्शाती है, निवाड़ी जिले में पिछले कुछ समय से रसोई गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण आम जनता परेशान है, लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिले के आला अधिकारी लगातार बयान दे रहे थे कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और किल्लत की खबरें महज अफवाह हैं, जब एक स्थानीय युवक कई दिनों तक भटकने के बाद भी सिलेंडर नहीं पा सका, तो उसने अधिकारियों के झूठ को चुनौती देने की ठानी वह खाली सिलेंडर लेकर पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंच गया, DM ऑफिस के बाहर और अंदर युवक को सिलेंडर के साथ देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और अधिकारी अवाक रह गए, यह प्रत्यक्ष प्रमाण था कि जनता वाकई परेशान है और दावे खोखले हैं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब सब बैकफुट पर है और आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं,यह मामला बताता है कि जब अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलकर हकीकत नहीं देखते, तो जनता को अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे ही कड़े कदम उठाने पड़ते हैं.